बड़ी ख़बर

सिविल लाइन बगहा में घर मे अकेली घर में रह रही वृद्ध महिला से लूट

कटनी मे पकड़े गए लुटेरे, जेवरात बरामद

सतना :सतना के सिविल लाइन स्थित बगहा में बीते 27 जनवरी को घर में अकेली वृद्ध महिला से लूट की वारदात से सनसनी फैल गई थी। लूट की यह वारदात सतना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन पुलिस ने महज 10 दिन के अंदर अंधी लूट का खुलासा कर दिया और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए।

लूट की इस वारदात में सामान को खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है ।वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल सहित सोने चांदी के जवाहरात सहित कुल दो लाख का सामान जप्त किया है वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे कटनी के रहने वाले हैं जो पहले भी लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं सतना पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सिविल लाइन थाना अंतर्गत 27 जनवरी को घर मे अकेली 60 वर्षीय महिला को जिन तीन आरोपियों ने निशाना बनाया था वो अब पुलिस गिरफ्त में है।तीनो आरोपी कटनी के रहने वाले है लूट बड़ी वारदात सतना के लिए भले चुनोती थी घटना पूरी तरह से अंधी लूट थी लेकि महज 10 दिन के अंदर इस घटना से पर्दा फास हो गया।और लुटरे सहित लूट का सामान बरामद कर लिया गया है।