हर 15 किलोमीटर में खुल रहे सांदीपनि विद्यालय
भोपाल [ दबंग प्रहरी समाचार । मध्य प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए शासकीय सांदीपनि विद्यालयों का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसके साथ ही कम छात्र संख्या वाले छोटे सरकारी स्कूलों के भविष्य पर संकट छा रहा है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय ऑनलाइन डिजिटल डाटाबेस के यूनीफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (यूडीआईएसई) प्लस के अनुसार पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के 2,426 सरकारी स्कूल बंद हुए, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। अब अगले पांच साल में करीब सात हजार स्कूल बंद होने या मर्ज होने का अनुमान है। इन स्कूलों के बच्चों को आसपास के सांदीपनि विद्यालयों में भेजा जा सकता है।
- मध्य प्रदेश में पिछले सत्र में बंद हुए 2,426 सरकारी स्कूल
- अगले 5 वर्षों में 7 हजार और स्कूलों के विलय का अनुमान
- 24,915 करोड़ से 773 सांदीपनि विद्यालयों का हो रहा निर्माण