बड़ी ख़बर

भिक्षु दीनानाथ भंते ने सेवा भारती को दान किया आक्सीजन कंसंट्रेटर

गया| नर सेवा, नारायण सेवा को ध्येय मान कर सेवा भारती के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेव कार्य कर रहे हैं। जहां सेवा बस्तियों में संस्कार केन्द्र के माध्यम से समाज में शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया जा रहा है वहीं समय-समय पर आने वाली विपदाओं में भी समाज के प्रति समर्पित होकर निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में लग जाते हैं। वर्तमान समय में आई विपदा में भी संघ के कार्यकर्ता स्वयं स्फूर्त भाव से सेवा कार्य में लग गए। इस महामारी में स्वास्थ्य सेवा, राष्ट्र सेवा को ध्येय मानकर संघ के स्वयंसेवक महामारी से पीड़ित मनुष्यों के सेवा में समर्पित है।पीड़ितों के लिए हर  प्रकार की आवश्यकताओं    की पूर्ति सेवा भारती द्वारा किया जा रहा है

cg

। कोरोना महामारी के दूसरे लहर के दौरान प्राथमिक आवश्यकता आक्सीजन की रही। जिसकी आपूर्ति पहले दिन से ही सेवा भारती के द्वारा किया जा रहा है। सबसे पहले 20 आक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से आक्सीजन मुहैया कराया गया। उसके बाद वैसे पीड़ित जिनका आक्सीजन सेचुरेशन लेवल 5 या उससे अधिक है उन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से आक्सीजन मुहैया कराया गया। समाज में अधिक से अधिक आक्सीजन के पूर्ति के लिए सेवा भारती गया को पूर्व में सेवा इंटरनेशनल एवं एशियन बुद्धिस्ट कल्चरल सेंटर बोधगया के द्वारा आक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त हुआ था। उसी कड़ी में सेवा भारती के कार्यों से प्रभावित होकर जीवक अस्पताल बोधगया के निदेशक भिक्षु दीनानाथ भंते के द्वारा आक्सीजन कंसंट्रेटर दान किया गया। भिक्षु दीनानाथ ने बोधगया के खंड संघचालक एवं होटल डेल्टा इंटरनेशनल के निदेशक श्री संजय सिंह, सह प्रांत प्रचारक श्री उमेश रंजन, सेवा भारती के संरक्षक श्री राहुल दत्ता के माध्यम से 4 आक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 1000 एन-95 मास्क सेवा भारती को समर्पित किया। आक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त होते ही, सेवा भारती के संरक्षक राहुल दत्ता ने कंसंट्रेटर समाज को समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि, सेवा भारती समाजिक समरसता हेतु कार्य कर रही है और वर्षों से दबे हुए समाज को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इस पवित्र कार्य में सभी लोगों को आगे बढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान डॉ० मनीष प्रजापत, आनन्द श्रीकर, प्रभात कुमार, अभिषेक मिश्रा, सोनल कुमार, विवेक कुमार, पवन मिश्रा, सचिन कुमार, विवेक पांडेय, आयुष कुमार, श्रवण कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।