गया | गया इंटररिलिजियस फोरम के द्वारा कोरोना महामारी से हुई मृत्यु एवं कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सर्व धर्म के प्रमुखो की भगवान बुद्ध की नगरी बोधगया मेन टेम्पल परिसर में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें हिंदू ,शिख, मुस्लिम, बौद्ध एवं ईसाई धर्म के सभी प्रमुख शामिल हुए एवं सर्व धर्म के लोगों ने देश-विदेश एवं दुनिया के लोगों से कोरोना के हर एक बचाव का के हर नियमों के पालन करने के लिए निवेदन किया एवं जो लोग कोरोना महामारी में मृत्यु को प्राप्त हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखा गया । मुख्य रूप से सभी धर्म के लोगों ने अपने अपने धर्म के अनुयाई एवं देश के सभी नागरिकों से कोरोना का टीकाकरण करवाने का निवेदन किया । जिससे आने वाले समय में देश के हर एक नागरिक को इस महामारी से बचाया जा सके।
इस मौके पर हिंदू धर्म से श्री राजा आचार्य, मंत्रालय रामाचार्य वैदिक पाठशाला, सिख धर्म से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह जी , उपाध्यक्ष सरदार रौनक सिंह सेठ जी , मुस्लिम धर्म से ए एच खान सेक्रेटरी इंटरफेथ फोरम, इस्लामिक सूचना केंद्र के मोहम्मद जावेद ,बौद्ध धर्म से अखिल भारतीय भिक्षु संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय बुद्धिस्ट काउंसिल के सचिव भिक्षुक प्रज्ञादीप जी, बोधगया मठ के श्री कृष्ण गिरी जी, तिब्बत मंदिर से तेनजिंग सुल्थिन एवं अन्य लोग शामिल हुए।
