बड़ी ख़बर

मंदबुद्धि विवाहित महिला पर सास ने उड़ेली गर्म सब्जी

ननद के काटे बाल, खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

समस्तीपुर |बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के मासूमनगर कोठी गांव में बीते एक मार्च की रात एक 22 वर्षीय मंदबुद्धि महिला पर उसकी सास ने गर्म सब्जी की कड़ाही उड़ेल दी। इससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज पीएचसी कल्याणपुर में जारी है। इस संदर्भ में पीड़ित महिला मालती देवी ने गुरुवार को थाने में आवेदन दिया है। जिसमें सास व ननद को आरोपित करते हुए बताया है की सास ने गर्म सब्जी भरी कराही शरीर पर उड़ेल दी व ननद ने घर से निकालने के लिए बाल काट कर लगातार प्रताड़ित कर रही है। खाना बनाने को लेकर सास व बहू में विवाद हुआ था।जानकारी के अनुसार महिला का पति फकीर सहनी भी मंदबुद्धि है। पीड़ित महिला अभी संजय सहनी की पत्नी रूमा देवी के यहां रह रही है। उसी ने महिला की शादी करायी थी। चकमेहसी थानाध्यक्ष मो.खुशबुद्दीन ने बताया कि मामले की जांच कर अग्रेतर कारवाई की जाएगी। 

cg