बड़ी ख़बर

KJS सीमेंट प्लांट के सब स्टेशन पैनल मे ब्लास्टिंग, तीन मजदूर जले

सतना/मैहर  |सतना जिले के मैहर केजेएस फैक्टरी में कल उस वक्त हड़कंप मच गया जब फैक्टरी के अंदर सब स्टेशन पैनल में अचानक ब्लास्टिंग हो गई, यह ब्लास्टिंग इतनी खतरनाक थी कि इसकी चपेट में आने वाले 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, फैक्टरी प्रबंधन द्वारा आनन फानन में 3 तीनों घायल को मैहर सिविल अस्पताल में लाया गया।जहाँ से उनकी हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर कर दिया गया है, घायल का नाम विपिन सिंह परिहार, सौरभ सिंह दोनो उचेहरा करही के निवासी वही एक अन्य घायल हैं, केजेएस सीमेंट फैक्टी मे सटडाउन का काम चलने के दौरान यह हादसा हुआ, जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्टिंग बिजली की वजह से हुई है, घायल इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे, जिसमे घटिया निर्माण कार्य, एवं बिना सेफ्टी किट के काम कर रहे। फैक्टरी के अंदर अक्सर घटना दुर्घटना होती रहती है, लेकिन इस कार्यवाही के नाम पर हमेशा खाना पूर्ति की जाती, यही वजह है कि हमेशा कोई न कोई गरीब कर्मचारी और मजदूर ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं, हालांकि फैक्टरी प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी और न ही कोई प्रशानिक अधिकारी मीडिया से बात करने के लिए तैयार नहीं है।