बड़ी ख़बर

एक कदम स्वच्छता की ओर..

एक कदम स्वच्छता की ओर..

*मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत के आज प्रातः जिला अस्पताल सतना में जिला कलेक्टर के साथ स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया व अस्पताल परिसर की साफ सफाई की – सांसद श्री गणेश सिंह*

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ‘स्वच्छ भारत’ का जो सपना देखा था उसे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम सब पूर्ण करने में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहे हैं।
साफ सफाई का कार्य किसी पुनीत कार्य से कम नहीं है। हमारे ऐसा करने से ना केवल सफाई कर्मियों बल्कि समाज के लोगों का भी मनोबल बढ़ता है।

इस अवसर पर निगमायुक्त, सीईओ जिला पंचायत, सहित प्रशासनिक अधिकारी गणों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं नागरिकों इस कार्यक्रम में सहभागिता दी।