रीवा में माननीय महापौर श्री अजय मिश्रा बाबा द्वारा योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक ली गई। बैठक के दौरान नगर निगम के क्षेत्र में जो पात्र हितग्राही को राशन का लाभ दिया जाता है, वह सूचना हर महीने में वार्ड पार्षद को सूचित करने के बाद दिया जाय। तथा कितना खाद्य सामग्री आता है यह जानकारी के लिये खाद्य विभाग को पत्र भी जारी करने के निर्देश दिया गया और शहर मे जो जी.आई.एस. का सर्वे कार्य किया जा रहा है, उसमें पारदर्शितावर्ती जाये और वार्ड मे ए.आर.आई. उपस्थित रहे इसके साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय व पात्र हितग्राही को योजना का लाभ यह सुनिश्चित किया जाय कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें। बैठक के दौरान एम.आई.सी. सदस्य सूफिया खॉन, सुश्री आरती बक्सरिया, एवं सहायक आयुक्त वित्त श्री दीपक पटेल, सहायक आयुक्त श्री रामनरेश तिवारी, लेखा अधिकारी श्री अवनीश त्रिपाठी, ईनगरपालिका से श्री विवेक शुक्ला एवं सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।
