बड़ी ख़बर

सी एन आई चर्च में मनाया गया यूथ महोत्सव

सी एन आई चर्च में मनाया गया यूथ महोत्सव
——————-
सेंट मेरी सी एन आई चर्च रेलवे कालोनी में यूथ महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ रेव्ह थामस कुजूर कटनी, रेव्ह राहुल रोहन कुमार जबलपुर,रेव्ह दयाल सिंह परिहार अमरपाटन, रेव्ह प्रवीण शेमुएल कैमोर,पास्टर कीर्ति नाथ सतना, पास्टर सोना सिंह ने प्रार्थना करके किया गया। स्वागत उदबोधन चर्च सचिव डॉ हेमन्त कुमार डेनियल ने किया ।
इस दौरान अलग-अलग स्थानों से आए समाज के युवाओं द्वारा मसीही गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। आये हुए अतिथि पास्टर व युवाओं की प्रतियोगिता हुई । सभी को पुरस्कार देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम का मनमोहक संचालन अध्यक्ष कु नीति डेनियल द्वारा व आभार सचिव जोएल पीटर ने किया । इस दौरान
यूथ कोषाध्यक्ष निकिता दास,ब्रदर श्री राजू , विशाल रीवा व ब्रदर सुरेश रामपुर बघेलान, श्री वाई एच डेनियल,विनोद सिंह,राजेश सिंह, विजय विश्वकर्मा,आशीष पीटर, सुरजीत चक्रवर्ती,वीरेन्द्र सहाय सक्सेना ,गुड्ड कनौजिया,डोरिष डेनियल,ममता पीटर ,मुकेश पीटर, सुशीला पीटर,कंचन पीटर, आशी मसीह, जोशिका पीटर, जोएसी पीटर,नवनीत कुमार रंजन,शशांक सिंह परिहार,श्रीमती नीलम पीटर, मेघा पीटर आदि उपस्थित रहे।