बड़ी ख़बर

👍रकम भी डकार ली और कार्यवाही भी नहीं की : पीड़ित फरियादी ने थानेदार पर लगाए संगीन आरोप*

*👍रकम भी डकार ली और कार्यवाही भी नहीं की : पीड़ित फरियादी ने थानेदार पर लगाए संगीन आरोप*

*सतना, । सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक पीड़ित फरियादी ने रैगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम पर मारपीट के प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के नाम 5 हजार की रकम ऐंठने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित फरियादी की मानें तो उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम ने रकम भी डकार ली और संबंधितों के खिलाफ अब तक कोई कार्यवाही भी नहीं की। कार्यवाही के अभाव में आरोपी हमलावरों के हौसले बुलंद हैं और उसे परिवार सहित अपनी जानमाल का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को इस आशय का शिकायती आवेदन सौंपते हुए बौलिहा के पीड़ित फरियादी योगेश कुशवाहा ने आरोपीगणों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।*

*पुलिस अधीक्षक को सौंपे अपने शिकायती आवेदन में सिंहपुर थाना क्षेत्र के बौलिहा निवासी फरियादी योगेश पिता प्रेमलाल कुशवाहा ने अवगत कराया कि 7 अगस्त 2022 को मेनरोड पैकौरी मोड़ पर विक्रम, खेमलाल, विजय उर्फ बच्ची व राज कुशवाहा ने मोटरसाइकिल रुकवा गालीगलौज करते हुए रॉड, टायर लीवर, कुल्हाड़ी व डंडे से मारपीट की। आरोपीगणों के इस अप्रत्याशित हमले में उसके (योगेश) सिर पर चोंट आई और राजेन्द्र कुशवाहा के भी सिर पर चोंट लगी व उसका दाहिना हाथ फ्रेक्चर हो गया। घटना दिनांक को ही आरोपीगणों के खिलाफ सिंहपुर थाना में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। रैगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम द्वारा सरकार हॉस्पिटल में उसके (योगेश) और सुरभि हॉस्पिटल में योगेश के बयान लिए गए। हफ्ते भर बाद उन्हें थाना बुलवाया गया, जहां उनकी मुलाकात रैगांव चौकी उपनिरीक्षक महेंद्र गौतम से हुई। जहां चौकी प्रभारी द्वारा कहा गया कि वह आरोपीगणों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे, बशर्ते कुछ खर्चा-पानी लगेगा। थाना साथ गए पिता प्रेमलाल कुशवाहा ने कार्यवाही के नाम पर चौकी प्रभारी को नगद 5000 रुपये और पर्सनल उनकी बोलेरो में डीजल भरवाने के लिए पृथक से 1000 रुपए दिए। चौकी प्रभारी द्वारा सम्पूर्ण कार्यवाही के बाद 5000 रूपये और लगने का संकेत भी किया गया। फरियादी ने अपने आवेदन में बताया कि पुलिस द्वारा 4 में से सिर्फ 2 आरोपीगणों के खिलाफ प्रकरण में कायमी की गई। जबकि अन्य 2 आरोपीगणों को कार्यवाही से दूर रखा गया।*

*सांसद को भी बताई अपनी पीड़ा*

*पुलिसिया कार्यवाही से नाखुश पीड़ित फरियादी सतना सांसद गणेश सिंह से भी मिले और उन्हें अपनी आप बीती सुनाई। सांसद द्वारा भी पीड़ित फ़रियादीद्वयों को इस मामले में पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर आरोपीगणों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिलाया गया।*