बड़ी ख़बर

*सिंगरौली के प्रभारी RTO संतोष पाल के घर में छापे के बाद, परिवहन विभाग में हड़कंप, विंध्य के कई RTO अपने आकाओं की शरण मे पहुँचे*

*सिंगरौली के प्रभारी RTO संतोष पाल के घर में छापे के बाद, परिवहन विभाग में हड़कंप, विंध्य के कई RTO अपने आकाओं की शरण मे पहुँचे*
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल और उनकी पत्नी रेखा पाल (जो आरटीओ कार्यालय में लिपिक के पद पर पदस्थ हैं) के पास अकूत बेनामी संपत्ति मिली है। वही शुरुआती जांच में ही अवैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में उनके खर्च और अर्जित संपत्ति में 650 प्रतिशत अधिक का अंतर पाया गया है। RTO और उनकी पत्नी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में इनके पास से ग्वारीघाट के पी पी कॉलोनी में मकान, शंकर साह वार्ड में आवासीय भवन, शताब्दीपुरम में MR-4 रोड पर 10000 वर्ग फुट में दो घर, गढ़ाफाटक में घर, कस्तूरबा गांधी वार्ड में घर, चरगवा रोड ढीमरखेड़ा में 1.4 एकड़ में फार्म हाउस, एक कार, एक स्कॉर्पियो सहित पल्सर बाइक और बुलेट भी बरामद किया गया है। सर्च कार्रवाई जारी रहेगी दस्तावेज सहित अन्य संपत्ति खंगाली जा रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में कई अन्य बड़े खुलासे हो सकते हैं।