*शासकीय विद्यालय में चोरी करने वाले आरोपी को बिछिया पुलिस ने गिरफ्तार किया*

रीवा । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नवनीत भसीन निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया जगदीश सिंह ठाकुर द्वारा दिनांक 26.7.22 को फरियादी प्राचार्य राम-लखन सोनी पिता उग्रसेन सोनी निवासी नेहरू नगर थाना समान रीवा थाना बिछिया द्वारा शिकायत दर्ज कराई कि शासकीय विद्यालय कनौजा के ग्राउंड में लगे बोर से लूबी कम्पनी की समर्शिबल पम्प को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की सूचना थाना बिछिया को मिलने पर बिछिया पुलिस द्वारा धारा 379 ताहि पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए। घटना के संदेही रवि पटेल पिता त्रिवेणी पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी कनौजा थाना बिछिया से पूछताछ के दौरान अपने साथी श्रवण पटेल निवासी कनौजा , सुधीर नामदेव निवासी कनौजा के साथ मिलकर घटना करना कबूल करने पर आरोपी रवि पटेल के कब्जे से चोरी गया मसरूका जप्त किया गया व आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया।
**जप्त मसरुका** –
1- 1 नग लूबी कम्पनी का( 1 हार्शपावर) समर्शिबल पम्प कुल कीमती 15000/- रुपए ।
**गिरफ्तार आरोपी**
1- रवि पटेल उर्फ रैना पिता त्रिवेणी पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी कनौजा
2- सुधीर नामदेव पिता अजय नामदेव उम्र 21 वर्ष निवासी कनौजा
3- श्रवण पटेल पिता रामकृपाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कनौजा
**महत्वपूर्ण भूमिका** –
उप निरी. जगदीश ठाकुर , प्र.आर.652 बृजेन्द्र तिवारी, प्र आर महेंद्र, आर.93 संदीप शुक्ला, , 257 सुफल द्विवेदी, 853 देवराज सिंह