रीवा से शीतल पुरवार दबंग प्रहरी संवादाता की रिपोर्ट —-

रीवा | इंटक के वरिष्ठ नेता Indian National Building Construction worker’s Federation (INBCWF) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र भवन निर्माण, वन एवं लकड़ी कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी श्री दादाराव डोंगरे जी को दिनाँक 2 जुलाई को हार्ट अटैक आया है, इस घटना के दौरान वह नागपुर एयरपोर्टपर थे |उन्हें तत्काल नागपुर के हस्पताल में ICU में भर्ती किया गया जहाँ उनकी हालत स्थिर है | उनकी बैठक निर्माण मज़दूरों के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र सरकार के श्रम मंत्री जी के साथ थी |ये जानकारी राष्ट्रीय (दिल्ली )इंटक के प्रदेश अध्यक्ष अमजद हसन ,
राष्ट्रीय समन्वयक: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने दी |
मजदुर यूनियन के नेताओं ने जल्द ही इस्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि वे हमेशा ही मजदूरों के हित में लड़ाई लड़ी है अभी मजदूरों की हालत कोरोना के बाद स्थिर नहीं हुई है और ऐसे में हमारे आदरणीय श्री दादाराव डोंगरे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर हम सब के बीच आयें |