(दबंग प्रहरी समाचार ) रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना कल होगी, आश्वस्त है चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में आएंगे। भाजपा ने इस चुनाव को पूरी गंभीरता लड़ा है। अटल विश्वास पत्र शहर की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इसमें नगरीय निकाय के चुनाव के लिए रोड मैप प्रस्तुत किया गया। साथ ही 13 महीने में हमने पूरी प्रतिबद्धता से काम किया है। उम्मीद है भाजपा अधिकांश नगरीय निकाय चुनाव जीतेगी। उन्होंने बताया कि, चुनाव के दौरान अनेक नगरीय निकायों में नामांकन रैली,रोड शो और आमसभा किया, इसमें जनता का जो उत्साह दिखा है, इससे पूरी तरह स्पष्ट है कि नगरीय निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम लोकसभा, विधानसभा से बेहतर होंगे। साव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, अभी चुनाव परिणाम आने में एक दिन शेष है और कांग्रेस हार के बहाने ढूंढने में लग गई है। सबको मालूम है कि ये ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की भूमिका बना चुके हैं। कांग्रेस को पता है कि पांच साल उन्होंने शहरों में विकास के एक भी काम नहीं किए हैं, इसलिए जनता उनके पक्ष में खड़ा नहीं होगी। श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार फिल्मों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार ने कलाकारों का मानदेय बढ़ाया है। राहत राशि बढ़ाई है। हम प्रदेश की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विधानसभा के बजट सत्र पर साव ने कहा कि, सरकार विधानसभा में विपक्ष के सभी प्रश्नों का जवाब देने के लिए तैयार है। कांग्रेस मुद्दाविहीन हैं। लोगों को भी पता है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने में किसका हाथ है। इनकी नीयत सबको पता है। सत्ता में रहते हुए इन्होंने यही किया और सत्ता से बाहर होने के बाद भी वहीं कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णु का सुशासन है, यहां किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा आदमी हो, सब पर कानून समान रूप से कार्रवाई करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनावों के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग की भूमिका बेहद ही संदिग्ध और आपत्तिजनक रही है। चुनाव के दौरान ईवीएम खराब रही, बंद रही। निर्वाचन आयोग पूरे मतदान के दौरान सुस्त रहा। चुनाव के बाद जो वोट परसेंटेज जारी किया उसमें कोटा नगर पंचायत में 138 प्रतिशत मतदान होना और नवागढ़ नगर पंचायत में 103.50 प्रतिशत वोट होना बताया है। यह है निर्वाचन आयोग की कार्य प्रगति इस पर कैसे विश्वास करें। निगमों में कांग्रेस जीतेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदान के बाद जो तस्वीर साफ हुई उससे यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस अधिकांश निकायों में चुनाव जीतेगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा गया। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया