(दबंग प्रहरी समाचार) बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह एक बार फिर सतह पर आ गई है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 चंद्रशेखर आजाद नगर (देवरीखुर्द) में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले गए नेताओं में अभयनारायण राय के अलावा मनिहार निषाद और इशहाक कुरेशी शामिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर ने जिला कमेटी से शिकायत की थी कि ये तीनों नेता चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए कार्य कर रहे थे, जिससे कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ। मामले की जांच के बाद कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने अनुशासनहीनता और भितरघात के आरोप में निष्कासन का आदेश जारी किया। Also Read – 18 दिन की मासूम को अगवा करने वाली आरोपी युवती को नहीं मिली जमानत जिला कमेटी पर उठाए सवाल अभयनारायण राय ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता होने के नाते जिला कमेटी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है और यह स्वयं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। शहर कांग्रेस कमेटी ने भी की कार्रवाई शहर कांग्रेस कमेटी ने भी अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई की है। वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय की शिकायत पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय ने पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पांडेय, आईटी सेल से जुड़े राहुल ठाकुर और लल्ला सोनी को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इन नेताओं पर कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने का आरोप था, जिससे पार्टी को नुकसान होने की आशंका जताई गई थी। इस घटनाक्रम से स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता गंभीर मुद्दा बनते जा रहे हैं, जो आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को और कमजोर कर सकते हैं।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख