( दबंग प्रहरी समाचार) राजनांदगांव । राजनांदगांव में एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा हुआ है। 90,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रोहित वीरवानी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी रोहित वीरवानी कंबोडिया स्थित ठगी सेंटर के लिए काम करता था। उसका काम भारत में बैंक खाते जुटाना और ठगी से मिले पैसों को क्रिप्टोकरेंसी USDT (U.S Dollar Tether) में बदलकर कंबोडिया भेजना था। आरोपी भारतीय और चीनी साथियों के साथ मिलकर काम करता था। वह ठगी के पैसों को एटीएम से निकालकर क्रिप्टोकरेंसी खरीदता और डिजिटल वॉलेट के जरिए कंबोडिया भेज देता था। एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान पाया कि यह एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा है। इस मामले में पहले ही श्रेणिक कुमार सांघवी (24), शुभम तिवारी (26) और दीपक नरेडी (27) को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरोह का मुख्य आरोपी रोहित महेश कुमार वीरवानी को मुंबई के अंधेरी-जोगेश्वरी वेस्ट से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने राजनांदगांव में रूपेश साहू के बैंक खाते से 90,000 रुपए की धोखाधड़ी की थी। यह गिरफ्तारी साइबर अपराध से लड़ने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित तरीके से काम कर रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग एंड्राईड मोबाईल सेट और 4 नग एटीएम कार्ड जप्त किया गया है।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया