(दबंग प्रहरी समाचार) जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को होटल में काम करवाने के मामले में एक महिला और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद भी किया। थाना नारायणपुर क्षेत्र में 8 फरवरी को एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पड़ोस की 15 वर्षीय एक अन्य लड़की भी गायब थी। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से रायगढ़ जिले के एक होटल से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया। आरोपी महिला चंपा बाई (30) को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने बच्चियों को अच्छी कमाई का लालच देकर घर से भगाया था। पूछताछ में पता चला कि चंपा बाई ने बच्चियों को रायगढ़ के गेरवानी स्थित एक होटल में काम पर लगा दिया था। होटल संचालक रणधीर गुप्ता (45) को भी हिरासत में लिया गया है, जो इन नाबालिग बच्चियों से काम करवा रहा था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस आरोपी महिला की अन्य संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख