रीवा। निगमायुक्त श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार कार्यपालन यंत्री श्री एसके चतुर्वेदी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भागीरथ गौर एवं श्री मुरारी कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान नगर के समस्त वार्डाे में सफाई कराई जा रही है वर्षा ऋतु के देखते हुये प्रमुख रूप से शहर के नाले/नालियों की सफाई निरंतर कराई जा रही है तथा जहॉ पर जल भरॉव की स्थिति निर्मित हो सकती है वहॉ जेसीबी द्वारा खुदाई कराकर कच्ची नालियॉ भी बनाई जा रही है। वार्ड 31 अलारख वाले वड़ा नाला की सफाई कराई जा रही है। वार्ड 44 लक्ष्मणबाग मंदिर परिसर के मंेन रोड़ की सफाई कराई गई। वार्ड 45 कुठुलिया चौराहा के आस पास की सफाई एवं वैसा रोड की नालियो की सफाई कराई गई। वार्ड 20 सब्जी मंडी की नालियो की सफाई कराई गई। वार्ड 15 शिल्पी सीमेंट के सामने नालियो की सफाई कराई गई। वार्ड 44 महाजन टोला हरिजन बस्ती में नालियो की सफाई कराई गई। वार्ड 44 तोपखाना श्रीवास्तव जी के घर के सामने नालियो की सफाई कराई गई। वार्ड 34 बाबा घाट शुलभ शौचालय परिसर की सफाई कराई गई। वार्ड 36 में बड़ा नाला की सफाई कराई गई, एवं सूरज केवट के घर के पीछे का नाला की सफाई कराई जा रही है। वार्ड 39 में नाला गैंग द्वारा पार्षद जी के माकान के पीछे का नाला की सफाई कराई जा रही है। वार्ड 6 एनसीसी ग्राउण्ड की सफाई कराई गई। वार्ड 13 नेहरू नगर गेट से लेकर बस स्टैण्ड फलाई ओवर के नीचे एवं उपर की सफाई कराई गई। वार्ड 14 शिल्पी कुॅज एरिया की सफाई, सामने खाली प्लाटो की सफाई कराई गई। अल्प आय वर्ग सोसाइटी की सफाई कराई गई। वार्ड 12 बजरंग नगर रोड से सिरमौर चौराहा तक सफाई कराई गई। वार्ड 22 हास्पिटल चौराहा हाकर्स कार्नर तक सफाई कराई गई। वार्ड 21 फोर्ट रोड़ मच्छरदानी, अशोक बाबा बिल्डिंग, ईदगाह, रिशालदार मस्जिद, जब्बार मैदान बदरिया रोड़ की सफाई कराई गई। वार्ड 24 पीटीएस चौराहा के आस पास की सफाई कराई गई। साथ ही कचरा उठाव कराये जाने के निर्द्रेश वार्ड दरोगा को दिये गयें।
