बड़ी ख़बर

एसपी ऑफिस का हुआ घेराव

मैहर महिला सरपंच के साथ दबंगों ने की मारपीट

एसपी ऑफिस का हुआ घेराव

 

सतना ।मैहर ग्राम पंचायत जरियारी में पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें ग्राम पंचायत के सचिव की मिलीभगत से नवनिर्वाचित सरपंच बहन ललिता बौद्ध एवं समस्त पंचों एवं उनके सहयोगी एवं ग्रामवासियों पर हुआ जानलेवा हमला पंचायत भवन में मौजूद सरपंच व विभिन्न पंचों महिलाओं एवं अनूसूचित जाति वर्ग के लोगो के साथ ग्राम जरियारी के ही दबंग आदतन अपराधी चंद्रप्रकाश छोटू पटेल, सियाशरण पटेल, तेजभान पटेल, गंगादीन पटेल ,रामनिहोर पटेल ,राम प्रसाद पटेल, ब्रजकिशोर लोनी, चंद्रशेखर पटेल, बृजभान पटेल समेत अन्य दबंगों ने सरपंच पंचों सहित ग्राम सभा में सम्मिलित अन्य लोगों के साथ लात घूंसा लाठी डंडे से जातिगत गली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की जिस पर नादन थाने पर 9 गंभीर धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध किया गया लेकिन समस्त अपराधी राजनीतिक पहुंच वाले हैं विधायक मंत्री और सांसद के दबाव में कल रात्रि में मामला गंभीर होने के बावजूद अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बावजूद मामूली 151 धारा में गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट पेश किया गया जहां उन्हें जमानत मिल गई अब पुनः वह खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए घूम रहे हैं किसी भी वक्त ग्राम पंचायत मैं हमला कर सकते हैं जिससे सरपंच पंच एवं ग्राम वासियों की जान को खतरा है आरोपियों की जमानत के विरोध में आज दिनांक 20 अगस्त 2022 को समय- दोपहर 1:00 बजे स्थान – पुलिस अधीक्षक कार्यालय सतना का घेराव कर विशाल जनाक्रोश धरना प्रदर्शन करना है बहुजन समाज के सभी लोग व सामाजिक संगठन इस आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में SP कार्यालय पहुंचे एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग करें जिससे अपराधी कानून को अपने हाथ की कठपुतली ना समझे न ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो।