दुर्ग।रज्जब अली बने राष्ट्रिय मानवअधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के दुर्ग संभाग अध्यक्ष समाजसेवी सैयद रज्जब अली राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के दुर्ग संभाग अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनकी नियुक्ति संगठन के छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष बंसी भाई की अनुशंसा और राष्ट्रीय सदस्य प्रभारी संदीप कुमार की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार ने की है। संगठन के महत्वपूर्ण पद पर सैयद रज्जब अली की नियुक्ति कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनपर भरोसा जताया है। उनके पृष्ठ कार्य को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा उन्हें दुर्ग संभाग अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है ।उनकी नियुक्ति से लोगों में उत्साह का माहौल है ।राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो का मुख्यालय नई दिल्ली में है । यह संगठन नीति आयोग भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है भारत सरकार के मानव अधिकार संस्था अधिनियम 1993 के तहत या संगठन मानव अधिकार के प्रचार प्रसार तथा रोकथाम के लिए कार्य करता है। राज्यपाल ने अपनी नियुक्ति पर अपने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त किया है और कहा है कि उन्हें जो अपनी ऊपर भरोसा जताया है वह हर हाल में उस पर खरा उतरेंगे और जहां भी मानव अधिकार का हनन होगा और भ्रष्टाचार दिखेगा उस पर कड़ी कार्यवाही करने से और प्रशासन से उस पर कार्रवाई करने के लिए दबाव डलवाने से पीछे नहीं हटेंगे।
