कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से किसानों को उठाना पड रहा नुकसान
भोपाल: कृषि मंत्री कमल पटेल ने सहकारिता विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर काम पर लौट आने के लिए कहा है सहकारिता विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी की हड़ताल से किसानो के पंजीयन का काम काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है और इसके साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है
सहकारिता विभाग संबंधित संस्थाओं के प्रबंधक सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं इससे गेहूं चना अन्य फसलों की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन ही नहीं हो पा रहा है उसमें बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है प्रमुख सचिव सहकारिता के आश्वासन के बाद भी कर्मचारी नहीं समझ रहे हैं अभी भी वह हड़ताल पर है नर्मदा परिक्रमा कर रहे कृषि मंत्री कमल पटेल ने होशंगाबाद में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी यदि यह जल्दी काम पर वापस नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी कृषि मंत्री कमल पटेल अवैध रेत खनन को लेकर भी सख्त कार्रवाई करने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि नर्मदा की रक्षा सरकार और समाज की संयुक्त जवाबदारी है

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सिंचाई का पानी अभी तक नहीं पहुंच पा रहा है वहां पर सिंचाई के साधन होने तक किसानों से सिंचाई कर नहीं लिया जाएगा कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा में किसानों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों की आर्थिक दशा सुधारने की प्रभावी पहल की जा रही है