सतना पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को खेत में ले जाकर दबंगों ने जमकर मारपीट की घटना सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के गुजरात ग्राम की है

सतना जिले में एक बार फिर सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है अब मारपीट कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालना एक ट्रेड सा हो गया है।
ऐसा ही एक वीडियो सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुजरा ग्राम का सामने आया है।
जहां विवेक केवट नामक युवक हो खेत में ले जाकर महेंद्र केवट और उसके दो अन्य साथियों ने मिलकर उसके साथ घंटो तक लात घुसो राठ से जमकर मारपीट की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होते ही रामपुर बघेलान पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया इस मामले पर फरियादी द्वारा दिनांक 27 अप्रैल को मारपीट की शिकायत रामपुर थाने में दर्ज कराई गई थी पुलिस ने मामले पर आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 294, 323, 506 ,34 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है वहीं पुलिस ने मामले पर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।