बड़ी ख़बर

इंदौर में संजय शुक्ला को दिया मेयर का टिकट

इंदौर.कांग्रेस ने अपने मेयर पद के पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है.इसकी शुरुआत इंदौर  से हो गयी. पार्टी ने विधायक संजय शुक्ला को इंदौर में मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है|आज खुले मंच से पार्टी नेता विजयलक्ष्मी साधौ ने उनके नाम का ऐलान किया हालांकि आलाकमान शुक्ला को पहले ही हरी झंडी दे चुका था इसलिए शुक्ला दो महीने से चुनाव की तैयारी कर रहे थे|

इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में आपाधापी और अव्यवस्थाओं के बीच महापौर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई.नगर निकाय की कुर्सी से 20 साल से दूर कांग्रेस ने इस बार विधायक संजय शुक्ला पर दांव खेला है|चुनाव प्रभारी और पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ ने मंच से कांग्रेस की ओर से महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में विधायक संजय शुक्ला के नाम की घोषणा की|साधौ ने कहा लोकप्रिय विधायक या कह दूं कि भावी महापौर.अब तक तो मेरा भाई अघोषित था पर अब संजय शुक्ला घोषित महापौर प्रत्याशी हैं| ये हम कांग्रेसी या मंच वाले नहीं बोल रहे हैं|ये इंदौर की जनता का सर्वे बोल रहा है कि संजय शुक्ला को इंदौर का अगला मेयर बनना चाहिए और बनेगा|