रीवा । निगम आयुक्त श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार स्वास्थ्य अधिकारी श्री भागीरथ गौर एवं प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री मुरारी कुमार द्वारा भ्रमण के दौरान आज वार्ड 45 वैसा रोड वाले नाले की सफाई कराई गई साथ ही कचरे का उठाव कराया गया। वार्ड 35 गीतांजली स्कूल के पीछे नालियो की सफाई कराई गई, वार्ड 43 चिरहुला गेट के बगल में कुक्कुट प्रशिक्षण केन्द्र के बगल में फैले कचरे की सफाई कराई गई। वार्ड 44 महाजन टोला पाठक बस्ती की नालियो की सफाई खाली प्लाटो की सफाई, वार्ड 22 सिन्धी कालोनी एरिया की सफाई, खाली प्लाटो की सफाई, वार्ड 25 कमला नेहरू स्कूल के पास रोड एवं नालियो की सफाई, खाली प्लाटो की सफाई के साथ कचरा उठाव हेतु वार्ड दरोगा को निर्देश दिये गयें वार्ड 15 में नालियो की सफाई के साथ खाली प्लाटो की सफाई, वार्ड 23 प्रोफेसर कालोनी के आस पास की सफाई कराई गई। वार्ड 19 जय स्तंभ चौराहा काग्रेस भवन के आस पास के नालियो की सफाई, वार्ड 16 बाल भारती स्कूल के पीछे नालियो की सफाई, वार्ड 44 एसएएफ ग्राउण्ड परिसर की सफाई कराई जा रही है। कचरा उठाव हेतु वार्ड दरोगा को निर्देश दिये गये। वार्ड 25 चाणक्य नगर विवेकानंद पार्क के पास नालियो की सफाई, राजकुमार ठेकेदार वाली रोड की नाली की सफाई, खाली प्लाटो की सफाई, वार्ड 24 कबाडी वाली रोड़ एवं नालियो की सफाई, वार्ड 2 आयुर्वेद कालेज के पास बड़ा नाला की सफाई कराई जा रही है साथ कचरे का उठाव कराये जाने हेतु वार्ड दरोगा को निर्देश दिये गये।
