शाहजहांपुर । शाहजहांपुर के डॉ. पुनीत मनीषी को खेलो के प्रति रुचि व समर्पण को देखते हुए उ. प्र. वोविनाम एसोसिएशन की वर्चुअल हुई मीटिंग जिस में एसोसिएशन कार्यकारी सचिव प्रमोद तिवारी के द्वारा डॉ. पुनीत मनीषी को उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसको स्वीकार करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विष्णु सहाय ने उ. प्र. वोविनाम एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस पर डॉ. पुनीत मनीषी ने बताया कि वो 2017 से वोविनाम एसोसिएशन से जुड़े हुए है वोविनाम भी ताइक्वांडो की तरह एक मार्शल आर्ट है यह मार्शल आर्ट वियतनाम की है वोविनम में हाथ, कोहनी, पैर, घुटने और हथियार जैसे तलवार, चाकू, छेनी, पंजे, पंखे का उपयोग शामिल है। वोविनाम की प्रतियोगिताओ में अब तक जनपद के तीन खिलाड़ी भी स्कूल नेशनल गेम्स तक खेल चुके है। डॉ. मनीषी ने कहा कि मार्शल आर्ट या युद्ध कलाएँ विधिबद्ध अभ्यास की प्रणाली और बचाव के लिए प्रशिक्षण की परंपराएं हैं। सभी मार्शल आर्ट्स का एक समान उद्देश्य है । ख़ुद की या दूसरों की किसी शारीरिक ख़तरे से रक्षा करना। कोई भी मार्शल आर्ट को विज्ञान और कला दोनों माना जाता है। इनमें से कई कलाओं का प्रतिस्पर्धात्मक अभ्यास भी किया जाता है,ज़्यादातर लड़ाई के खेल में।
डॉ. पुनीत मनीषी को उ. प्र वोविनाम एसोसिएशन में उपाध्यक्ष बनने पर शाहजहांपुर वोविनाम एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, कोषाध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी, मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सरंक्षक ओंकार मनीषी, मोहम्मद इरफान, प्रमोद प्रमिल, सचिव डॉ. गौरव कौशल, उप सचिव पीयूष मिश्रा, कोषाध्यक्ष उर्वशी श्रीवास्तव, कोच आशुतोष अवस्थी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व महिला कोच ऐशान्या मनीषी, जैनब, निधि यादव, रिया यादव, कोडिनेटर नेहा क्या दी लोगों ने बधाई दी।
