भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का प्रतीक है जो हमें एकता, टीम भावना और ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है दही हांडी उत्सव : विजय बघेल
हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक दही हांड़ी : ललित चंद्राकर
दुर्ग [रिसाली ] [ दबंग प्रहरी समाचार ]। रिसाली सेक्टर में स्व. पप्पू यादव की स्मृति में आयोजित विशाल मटकी फोड़ एवं दही हांडी उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर आयोजन का आनंद लिया।इस कार्यक्रम में दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
साथ ही अवसर पर स्व. पप्पू यादव को भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता के भाव को सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा दही हांडी उत्सव भगवान श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं का प्रतीक है जो हमें एकता, टीम भावना और ऊंचे लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति को जीवित रखते हैं। आप सभी को इस सफ़ल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व. पप्पू यादव को मेरी सच्ची श्रद्धांजलि उनके विचार और सेवा भाव आज भी हम सबके बीच जीवित हैं। आज का यह विशाल मटकी फोड़ आयोजन उनकी स्मृति को सच्ची श्रद्धांजलि है।
चंद्राकर ने आगे कहा कि दही हांडी का यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है, जो हमें सिखाता है कि जब हम एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर प्रयास करते हैं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह पर्व सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। हमारी विष्णुदेव सरकार हमारी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन हमारी नई पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कारों से जोड़ते हैं। मैं आयोजक समिति को इस भव्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
दही हांडी जैसे पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम अपनी गौरवशाली परंपराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
इस अवसर पर रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू , मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल , जिला पंचायत सभापति श्रीमती श्रद्धा साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक चंद्राकर , जिला मंत्री शैलेन्द्र सेंडे , पार्षद विधि यादव, श्रीमती चंदेश्वरी बांधे , अजीत चौधरी जी, परमेश्वर महिलांग , युवा मोर्चा रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री रुपेश यादव जी, महामंत्री श्री राजा डहरिया जी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी , श्रीमती राजेश्वरी पसीने श्रीमती संध्या वर्मा , श्रीमती कविता नाग , परितोष शर्मा , आयुष तिवारी , पूनम सपहा , प्रमोद साहू , श्रीमती वीणा कुर्रे सहित आयोजक समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।