रायगढ़। (दबंग प्रहरी समचार) पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की धरपकड़ में लगातार मुस्तैदी दिखा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरियों में शामिल शातिर आरोपी प्रदीप डोंगरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी न सिर्फ रायगढ़, बल्कि ओडिशा के बलांगीर जिले में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार था, जिसकी पतासाजी में पुलिस कई महीनों से लगी थी। कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 में दर्ज वाहन चोरी के तीन अलग-अलग अपराध क्रमांक 420/2023 धारा 379 भादवि (एक्टिवा CG13AQ0841, जिला अस्पताल से), अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 379 भादवि (APE सिटी ऑटो CG13W6671, शीतला मंदिर, कोतरारोड से) और अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस (एक्टिवा CG15DP8807 व पर्स, रामभांठा क्षेत्र से) के संबंध में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि उड़ीसा के थाना लुईसिंघा पुलिस द्वारा एक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आकाश नंद ने अपने मेमोरेंडम में रायगढ़ में उक्त वाहन चोरियों को प्रदीप डोंगरे के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया है। जप्त वाहन में से एक एक्टिवा CG15DP8807 की पुष्टि भी रामभांठा चोरी की गई स्कूटी से हुई।
बड़ी ख़बर
- सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या में कुलदीप साहू समेत 4 दोषी करार, 8 अक...
- तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव
- दुर्ग-भिलाई- राजनांदगांव केटरिंग एसोसियेशन का हुआ गठन
- मैहर के पार्षदों ने अशोक चक्र स्तंभ के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर निगम को सौंपा आवेदन
- भगवती का चरित्र करता है मनुष्य के काम क्रोध मद और लोभ का अंत : राजीव कृष्ण महाराज
- 120 करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार करने वाले लकड़ी तस्कर गिरोह का पर्दाफाश
- ऋषि पंचमी पर भक्ति और अध्यात्म से गूंजा छातागढ़ धाम
- सर्विस बुक ही नियुक्ति अवैध के खोल रही सारे राज
- 1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की हुई ऑनल...
- ए आई के माध्यम से फोटो बनाकर सोशल मिडिया में बदनाम करने को लेकर महिला आयोग ने जताई नाराज़गी