रायगढ़। (दबंग प्रहरी समाचार) घरघोड़ा पुलिस ने शुक्रवार की शाम गांजा तस्करी की साजिश को नाकाम करते हुए मुखबिर की सूचना पर लैलूंगा रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से करीब 3 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहन यादव पिता गोविन्द यादव उर्फ गोविन्दो, उम्र 36 वर्ष, निवासी जमरागी डी थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन बैस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैला में गांजा लेकर लैलूंगा रोड होते हुए शहर की ओर ग्राहक की तलाश में पैदल आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लैलूंगा रोड पर थाना मुख्य गेट के सामने संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने पास मादक पदार्थ गांजा होना स्वीकार किया, जिसे वह बिक्री के उद्देश्य से लाया था। गवाहों की उपस्थिति में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास रखे थैले में तीन पैकेट में कुल 3.046 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 15,000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ थाना घरघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक आशिक पन्ना, प्रदीप तिग्गा की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख