(दबंग प्रहरी समाचार)जगदलपुर। बस्तर राजपरिवार ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए बस्तर स्टेट के राजा कमलचंद भंजदेव के विवाह समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन 107 वर्षों के बाद बस्तर राजमहल परिसर में संपन्न हुआ। कमलचंद भंजदेव का विवाह सतना के नागौद की राजकुमारी भुवनेश्वरी देवी के साथ हुआ है। शुक्रवार की शाम विशेष चार्टर्ड विमान से महाराजा कमलचंद भंजदेव अपनी नवविवाहित महारानी भुवनेश्वरी देवी के साथ जगदलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से शाही बग्गी में सवार होकर राजमहल तक का सफर तय किया गया, जहां पूरे शहर ने उनका भव्य स्वागत किया। शाही बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट शामिल थे, जबकि आदिवासी पारंपरिक नृत्य करते हुए बारात में झूमते नजर आए। इस मौके पर राजमहल में दो सिंहासन भी सजाए गए, जहां देशभर के विभिन्न राजघरानों के अतिथियों के लिए विशेष दावत आयोजित की गई। महाराजा कमलचंद भंजदेव ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया