(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। पंचायत चुनाव में अधिकतर सीटों में कांग्रेस के जीत के दावे पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि यह चुनाव गैर दलीय आधार पर है. अगर कांग्रेस खुश होना चाहती है तो खुश हो ले. आने वाले समय में जिला और जनपद पंचायत का चुनाव होगा, तो कांग्रेस के झूठे दावों के पोल खुल जाएगी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के दावे को खारिज करते हुए कहा कि जिस प्रकार का परिणाम नगरीय निकाय में आया है, इसी तरह के परिणाम और जनादेश पंचायत चुनाव में भी आ रहे हैं. अधिकांश सीटों में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जीत रहे हैं. वहीं विधायक देवेंद्र यादव के दिल्ली दौरे को लेकर अरुण साव ने कहा कि पिछले डेढ़ सालों से कांग्रेस में बदलाव की चर्चा सुन रहे हैं. जब से विधानसभा चुनाव के परिणाम आए हैं, तब से चर्चा चल रही है. कांग्रेस की चर्चा पर मत जाइए दिल्ली में शून्य, छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों में शून्य, कांग्रेस पार्टी लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है. निकायों में महापौर पद की शपथ और एमआईसी के विस्तार पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग निर्वाचित पदाधिकारी के लिए अधिसूचना जारी करेगा. इसके बाद नगर निगम के नियम के हिसाब से 15 दिन में शपथ ग्रहण और सभापति का चुनाव होगा. नगर पंचायत में 30 दिनों के शपथ ग्रहण का प्रावधान है.
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख