(दबंग प्रहरी समाचार) भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी कार्यो में निरंतरता लाने के लिए आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय प्रतिदिन किसी भी जोन में जाकर निरीक्षण हेतु भ्रमण कर रहे है। संबंधितो को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे है। प्राप्त आदेशानुसार फिल्ड के सभी अधिकारी/कर्मचारी जो भी उनको दायित्व मिला है। अपने कार्य के क्षेत्रों में भ्रमण करेगे, निरीक्षण के दौरान लोकेशन के साथ फोटोग्राफ भी डालेगे। क्या कार्य हो रहा है, कितना प्रगति हुआ है, समय सीमा के अंदर है, या बाहर, गुणवत्ता इत्यादि के बारे में सभी कार्यो का प्रगति के साथ गुगलशीट में अपलोड करेगें। आयुक्त पाण्डेय द्वारा प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक लिया जाता है। जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी के द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की जायेगी। सभी अधिकारी कर्मचारी जब फिल्ड में रहेगे, तो संबंधित एजेंसी भी अच्छे से कार्य करेगी। एक सकारात्मक दबाव रहेगा । प्रमुख रूप से साफ-सफाई, निर्माण, उद्यान, परियोजना, जल वितरण, संपत्तिकर, भू-भाटक, जलकर, आदि से संबंधित सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों के साथ कार्य करते हुए प्रतिदिन का फोटोग्राफ निगम के एक्टीविटी गु्रप में शेयर करेगें। इसमें चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, राजस्व अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सुपरवाईजर, सभी अभियंतागण, शहरी अजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, मोर संगवारी, आयुष्मान कार्ड, भवन अनुज्ञा, वाहन शाखा, अवैध निर्माण, उद्यान, शहरी अजीविका मिशन के मिशन मैनेजर, सी.ओ., तोड़फोड़, आवारा पशु पकड़ने वाले इत्यादि अन्य कार्यों के लिए प्राप्त निर्देशानुसार शामिल रहेगे।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया