(दबंग प्रहरी समाचार ) दुर्ग। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों में आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, जो कि शाम 5 बजे तक चलेगी। बता दें कि, इस चुनाव में महापौर के 79 और 1889 पार्षद प्रत्याशियों के साथ अध्यक्ष पद के लिए 606 उम्मीदवार मैदान में उतरे हुए हैं। 15 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे। लोकतंत्र के महापर्व पर आज भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे ने दुर्ग के गुरुनानक स्कूल पहुंचकर मतदान किया। सरोज पांडे ने दुर्ग की जनता से अपील करते हुए कहा कि, हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, इससे शहर की दशा दिशा तय होती है। कांग्रेस पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि, जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति है वैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। सरोज पांडे ने प्रदेश के सभी 10 निगमों में भाजपा का परचम लहराने का दावा किया।
बड़ी ख़बर
- डॉ. ओम प्रकाश कराडे ने बनाया बेकसूर लिफ्ट निर्माता आनंद शर्मा को थोड़े से रुपयों का लालच देकर सह अभिय...
- मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल ने दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के साथ मिलकर लगाया मेडिकल कैम्प
- बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मंत्रोच्चार के खिलाफ याचिका खारिज
- दुर्ग के गौरव मनीष कुमार पारख हुये डॉ. मनीष कुमार पारख
- "भिलाई की बसाहट बचाओ" जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बने शिक्षक, पढ़ाया बच्चों को
- देव संस्कृति कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी दुर्ग खपरी के डायरेक्ट को किसने बनाया बेवकूफ?
- दुर्ग ऑटोमेटेड फिटनेस सेंटर हुआ सस्पेंड आखिर क्यों?
- हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती 10 मरीजों की मौत
- पत्रकार पर बिना जांच हुई एफ आई आर का पत्रकारों ने विरोध दर्ज कराया