(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। अशोक रतन निवासी एक बुजुर्ग इंद्र मोहन सिंघल के साथ साइबर ठगों ने शेयर में निवेश करने के नाम पर साढ़े 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. ठगों ने उनसे इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज भेज कर संपर्क किया. शेयर कारोबार की ट्रेनिंग देने के नाम पर उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग सदस्य थे और ग्रुप एडमिन भी थे. ग्रुप में शेयर को लेकर जानकारी दी जाती थी. उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप के जरिए निवेश करने पर काफी फायदा होगा. बुजुर्ग ठगों के झांसे में आ गए और धीरे-धीरे करके साढ़े 31 लाख रुपए ठगों के बताए एकाउंट में भेजकर फर्जी कंपनियों में निवेश किया. हालांकि उन्हें निवेश की रकम वॉट्सएप ग्रुप में ठगों द्वारा दी गई आईडी में दिखती रही. लेकिन जब उन्होंने रकम को वापस लेने का प्रयास किया तब धोखाधड़ी का पता चला. इसी तरह की एक शिकायत खम्हारडीह थाने में कचना निवासी महावीर तावणिया ने भी की है. साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर उनसे 6 लाख 90 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. मोवा पंडरी और खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख