( दबंग प्रहरी समाचार) । राजधानी के शौकीनों और रंगीन मिजाज रइसों के बड़े-बड़े शौक की फेहरिस्त में विदेशी बालाओ्ं की डांस को लेकर जनता से रिश्ता लगातार खुलासा करता रहा है। इवेंट मैंनेजमेंज के नाम से होटलों में मंहगी और नंगी पार्टी को लेकर जनता से रिश्ता लगातार अभियान चलाते रहा है। अब प्रशासन ने वीआईपी रोड पर सडक़ हादसे की जांच में राजधानी में हाई लेबल पर संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कई होटल कारोबारियों की गतिविधियों के साथ ही सफेदपोश माने जाने वाले संपन्न लोगों के एजेंटों और युवतियों के मोबाइल फोन से राज खुले हैं। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मुंबई और रायपुर के तीन एजेंटों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। अब तक चार युवतियों व दो एजेंटों के साथ विदेशी महिला के साथ गिरफ्तार अधिवक्ता से पूछताछ हो चुकी है। अब जांच का विस्तार करते हुए पुलिस संदेह के दायरे में आए होटल संचालकों को नोटिस जारी कर रही है। सूत्रों का दावा है कि अय्याशी के लिए रैकेट का हिस्सा बने सफेदपोश माने जाने वाले संपन्न और प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार हो चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कभी भी छापेमारी शुरू कर सकती है। विदेशियों के ठहरने पर होटल संचालकों को सूचना देना अनिवार्य पुलिस सूत्रों के मुताबिक विदेशियों के ठहरने पर होटल संचालकों द्वारा संबंधित थाने को सूचना देना अनिवार्य है। पुलिस जांच कर रही है कि किन-किन होटलों में पिछले एक महीने में विदेशी खासतौर पर युवतियां आकर रूकी हैं। वहीं बड़े शहरों से ऑनलाइन कमरा किसने बुक कराया और कौन लोग वहां आकर ठहरे हैं। कमरा बुक कराने वाले और ठहरने वाले लोग अलग-अलग तो नहीं थे। होटलों में नियमानुसार इंट्रियां की गई हैं या नहीं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर होटल वाले भी फंसेंगे। रायपुर व दिल्ली के एजेंटों से वाट्सएप ग्रुप से जुड़े एक दर्जन से ज्यादा लोगों के नाम-पते पुलिस को मिले हैं। जिन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जा रहा है। वीआईपी रोड हादसा, उज्बेक युवती और वकील पर हत्या का मामला दर्ज गुरूवार रात वीआईपी रोड हादसे में घायल तीन में एक युवक की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही उज्बेक युवती नोदिरा और डीआरआई के वकील भावेश आचार्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होना तय है। टीआई तेलीबांधा ने बताया कि दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों को डॉक्टरी चेकअप के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।इससे पहले गुरूवार रात दोनों ने अपनी इंडिगो कार से एक्टिवा सवार तीन युवकों को घायल कर दिया था। इनमें से एक अरुण विश्वकर्मा की मौत हो गई है जबकि ललित चंदेल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि नीलकमल साहू की हालत स्थिर है। अरूण कि लोधीपारा चौक स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोनो आरोपी तेलीबांधा पुलिस की रिमांड में है।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख