(दबंग प्रहरी समाचर) रायपुर। रायपुर के मायाराम सुरजन स्कूल की छात्रा युक्तामुखी साहू ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान PM मोदी से सवाल किया। छात्रा ने पीएम से पूछा कि- ‘हम छोटी-छोटी जीत से खुश कैसे रहें? मैं हर चीज में ज्यादा नेगेटिव हो जाती हूं।’ PM मोदी ने युक्तामुखी से पूछा, ‘आप खुद सोचती हैं कि चीजें नेगेटिव हैं, या कोई और आपको ऐसा महसूस कराता है?’ इसके जवाब में युक्तामुखी ने बताया कि वह 10वीं में 95% की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन 93% आने पर बहुत डिप्रेस्ड हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ में स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स से बातचीत की। इस इवेंट का मकसद स्टूडेंट्स को एग्जाम स्ट्रेस से बचाना और उन्हें मोटिवेट करना है। युक्तामुखी साहू ने पीएम मोदी से परीक्षा पे चर्चा के दौरान पूछा कि – हम छोटी-छोटी जीत से खुश कैसे रहें, क्योंकि मैं हर चीज से ज्यादा नेगेटिव हो जाती हूं। इस पर पीएम में ने कहा कि क्या कारण हैं? पीएम बोले – आप खुद ही सोचती हैं या और लोग कहते हैं तब आप नेगेटिव हो जाती हैं। इसके बाद युक्तामुखी ने बताया कि – मैंने सोचा था कि दसवीं में 95% आएंगे लेकिन 93 आ गया, 2 परसेंट कम हो गया तो इस वजह से मैं बहुत ज्यादा डिप्रेस्ड हो गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि – मैं तो इसे सक्सेस मानता हूं, टारगेट ऐसा बनाएं, जो पहुंच में हो लेकिन पकड़ में ना हो…पहले तो मैं आपको बधाई देता हूं कि आपने अपनी ताकत से से 2 पाइंट ज्यादा का टारगेट रखा, ये बुरा नहीं है और देखिए अगली बार अगर आप 97 का टारगेट रखेंगी तो 95 जरूर ले आएंगी। आप पर गर्व इस बात का है कि आपने 95 टारगेट रखा, आपने 97 का नहीं रखा, आपने 99 का नहीं रखा, आपने 100 का नहीं रखा। 95 की रखा क्या आपको अपने पीछे भरोसा था, एक ही चीज को आप अगल तरीके से देख सकते हैं।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख