(दबंग प्रहरी समाचार) रायपुर। डीजीपी अरुण देव गौतम ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने कहा, हम अपने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां एकत्र हुए हैं… इन बहादुर जवानों की शहादत के कारण ही इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता मिली है और एसटीएफ ने 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया है… जब तक इस क्षेत्र में हथियारबंद नक्सली मौजूद हैं, तब तक ऐसे ऑपरेशन चलते रहेंगे… हम हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीजापुर जिले में मद्देड़-फरसेगढ़ बॉर्डर पर नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब 8 घंटे तक मुठभेड़ चली। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 11 महिला समेत कुल 31 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया। मौके से AK-47, इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए गए। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए जबकि 2 घायल हैं। दोनों घायल जवानों का रायपुर में इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि कई बड़े कैडर्स के नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं।
बड़ी ख़बर
- अगले 5 साल में मध्यप्रदेश में बंद होंगे 7 हजार स्कूल
- श्री राम मंदिर ट्रस्ट अयोध्या के नए सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
- अब हुआ छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग मे तबादला
- ‘सन्नाटे में तेरी आहट’ के लिए माही संतवानी को मिला सम्मान
- जुबानी शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने किया आनन-फानन में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष पर FIR
- नमक की जगह मिलाया मिड डे मिल में सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत
- कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आपसी भाईचारे का है पर्व : देवेंद्र...
- 17 अगस्त को पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा
- आजादी के इस पर्व पर हमें शहीदों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए...
- स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक : डॉ.मनीष पारख