सतना |सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अमरपाटन तहसील के ग्राम ललितपुर नं. 1 की आराजी नंबर 442/1 रकबा 6.25 एकड़ व्यवस्थापन भूमि तथा आराजी नंबर 142/2 रकबा 10 एकड़, जो शासकीय रिकॉर्ड में सेवा भूमि और जंगल मद में दर्ज अभिलेख भूमि को म.प्र. शासन दर्ज किए जाने के आदेश पारित किए हैं।

नायब तहसीलदार के प्रतिवेदन अनुसार ललितपुर नं. 1 की आराजी नंबर 442/2 रकबा 10 एकड़ सेवा भूमि लगानी दलवीर सिंह चौकीदार पडरी के नाम दर्ज अभिलेख थी और आराजी 442/1 रकबा 6.25 एकड़ का व्यवस्थापन मध्यप्रदेश ग्रामों की दखल रहित भूमि स्वामी अधिकारों का अधिकार के तहत विशेष उपबंध हुआ था।
कलेक्टर ने तहसील अमरपाटन की भूमि आ.नं. 142/1 रकबा 6.25 एकड़ और आ.नं. 142/2 रकबा 10 एकड़ राजस्व रिकॉर्ड में म.प्र. शासन सेवा भूमि एवं जंगल मद में दर्ज अभिलेख है। इसके अंश भाग को पट्टा या व्यवस्थापन निजी स्वयत्व में किए जाने, बंटवारा, नामांतरण किए जाने को विधि विपरीत मानते हुए सभी राजस्व अभिलेख में भू-स्वामी के स्थान पर म.प्र. शासन दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं।