बड़ी ख़बर

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा नजीराबाद सेवा बस्ती में चलाया महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता अभियान

पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा नजीराबाद सेवा बस्ती में चलाया महिला स्वास्थ्य जन जागरूकता अभियान

माताओं बहनों को किया सेनेटरी पैड वितरण

सतना 26 दिसंबर पं.गणेश प्रसाद में सेवा न्यास द्वारा महिला स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेवा बस्तियों में माताओं बहनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की टिप्स बताए गए व अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए जानकारियां दी गई सेवा न्यास की स्वच्छता प्रमुख श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि जब नारी स्वस्थ रहती है तो उसका परिवार स्वस्थ रहता है इसलिए हम सब माताओं बहनों का पहला कर्तव्य है कि हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे और साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।
आगे श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि सेवा न्यास के द्वारा महिला स्वच्छता जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज नजीराबाद सेवा बस्ती में सेनेटरी पैड वितरण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया और महिलाओं को स्वच्छता का महत्व बताया गया।
इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के उपाय भी बताएं और गर्म पानी पीते रहें लोम विलोम प्राणायाम योग प्रतिदिन अवश्य करें का संदेश देकर माताओं बहनों को जागरूक किया गया।
इस दौरान सेवा बस्तियों में निवासरत लड़कियों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग की पहली जिम्मेवारी है अपने अपने घरों में बुजुर्गों माताओं बहनों की देखभाल व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति स्वच्छता के प्रति जागरूक करें क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही ईश्वर का वास होता है जिससे कि हम स्वस्थ रहें और हमारा परिवार भी स्वस्थ रहे सेवा न्यास परिवार जरूरतमंदों की सेवा के लिए पं.गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के प्रेरणा स्रोत दद्दा जी के सपनों को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं आइए हम सब नर की सेवा करने का संकल्प लें।