सतना हाफ मैराथन को सफल बनाने नगर निगम स्पीकर एवं आयुक्त का आभार


सतना 30 पं. गणेश प्रसाद सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन2022 का आयोजन 20 नवंबर को दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में किया गया था।
शासन-प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्रदान करने के लिए नगर पालिक निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन एवं आयुक्त राजेश शाही को आभार पत्र प्रदान किया।
सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू ने बताया कि देशभर से आए धावकों ने स्वच्छता साफ सफाई व्यवस्था के लिए पेयजल के लिए नगर पालिक निगम का हृदय से सराहना करते हुए कहा कि हम लोग देश भर में जाते हैं दौड़ने के लिए लेकिन इस प्रकार का सहयोग हमें और कहीं भी नहीं मिला सिर्फ यही मिला है।
राष्ट्रीय स्तर की सतना हाफ मैराथन आयोजन को सफल बनाने में नगर पालिक निगम के सहयोग प्रदान करने के लिए सेवा न्यास के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचकर आभार पत्र भेंट किया।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा सामाजिक गतिविधियां निरंतर कार्य कर रही है। स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए राष्ट्रीय स्तर की सतना हाफ मैराथन का आयोजन किया जाता है जिसके माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
दूरदराज गांव में निवासरत ग्रामीण वासी अपना इलाज के लिए बड़े शहरों में जाकर इलाज नहीं करवा पाते हैं उनके लिए अपने शहर में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए निशुल्क कैंप लगाया जाता है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण हरा भरा सतना लक्ष्य है अपना अभियान के माध्यम से शहर को हरा-भरा किया जा रहा है। शहरवासियों समाजसेवियों एवं पर्यावरण प्रेमियों द्वारा अपने जन्मदिवस वैवाहिक वर्षगांठ व अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में वृक्षारोपण किया जाता है। जिसमें सेवा न्यास के द्वारा 5 फीट का वृक्ष एवं जाली दी जाती है और 5 वर्षों तक उसकी सेवा की जाती है।
भविष्य में भी सेवा न्यास के कार्यों में आपका सहयोग इसी तरह से मिलता रहे यही प्रार्थना है।
इस दौरान प्रमुख रूप में मनीषा सिंह, बालकृष्ण शुक्ला बेटा,महेंद्र तिवारी, नितिन मिश्रा एवं सेवा न्यास कार्यकर्ता उपस्थित रहे।