अच्छी सड़कें विकास में मील का पत्थर है- विक्रम सिंह

बहुप्रतीक्षित डेंगरहट पहुंच मार्ग का हुआ भूमिपूजन
सतना – अच्छी सड़कें हमारे विकास का द्वार खोलती है यह विकास के लिए मील का पत्थर है । हमारी केंद्र व राज्य सरकार ने सड़क निर्माण में क्रांतिकारी काम किए हैं । फिर भी आगे दिशा में और काम किया जाना है जो निरंतर जारी रहेगा । उक्त बात विधायक विक्रम सिंह “विक्की भैया” ने बहुप्रतीक्षित डेगरहट मार्ग का भूमि पूजन करते हुए कही । उन्होंने कहा कि इस मार्ग की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे हैं इसके पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा । विधायक ने कहा कि समूचे विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता में है । इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य रमाकांत प्यासी, विधायक प्रतिनिधि विद्याधर तिवारी, मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह बतौर अतिथि मौजूद थे । बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों ने विधायक विक्की भैया का ऐतिहासिक स्वागत किया ।