बड़ी ख़बर

स्मार्ट सिटी सतना नगर निगम के कार्यों की हर बात है निराली,पार्षदों ने किया बेड़ागर्क

निगम के पार्षद शहर के विकास के बदले कर रहे अपना विकास 

सतना। नगर निगम के 45 वार्डों में इन दिनों सीवर लाइन का काम चल रहा है वार्डो में बनी आरसीसी सड़क तोड़ तोड़ कर सीवर लाइन डाला जा रहा है पहले वार्डों में करोड़ों रुपए खर्च करके आरसीसी सड़क बनवाई गई और अब सड़कों को तोड़कर सीवर लाइन लगाया जा रहा है लेकिन जो सड़क तोड़ दी गई जिस सड़क पर करोड़ों रुपए खर्च हुए उनका क्या होगा उन्हें दोबारा कौन बनाएगा । और उसका खर्चा कौन उठायेगा ऐसा लगता है जैसे 75 वर्षों से सिर्फ बनाओ और तोड़ो का ही कार्य आज तक चालू है अभी भी कोई ऐसा वार्ड नहीं सतना में जिस वार्ड को पूरी तरीके से विकासशील बना दिया गया हो इस पर अगर नगर निगम के अधिकारियों और पार्टियों के महापौर, वार्ड पार्षदों प्रत्याशियों से पूछ लिया जाए तो जवाब देने की जगह टालमटोल और पल्ला झाड़ते हुए नजर आते हैं।

वही सतना नगर निगम के अंतर्गत आने वाली वार्ड क्रमांक 15 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने में आया वार्ड के अंदर सड़के पूरी तरीके से तोड़कर सीवर लाइन लगाया जा रहा है वहीं वार्ड के अंदर जहां तहां गंदगी का अंबार लगा पड़ा है नालियां भरी पड़ी है नदियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आई जाता है जिससे गंदगी के कारण कीड़े मकोड़े पनपते रहते हैं वार्ड वासियों को मलेरिया टाइफाइड जैसी बीमारियों का सामना भी करना पड़ रहा है।मगर इस बार पिछले 5 वर्षों मे ना ही नगर निगम ने ध्यान दिया और ना ही महापौर और वार्ड पार्षद ने।वार्ड की जनता ने बताया कि यहां ना तो सफाई कर्मचारी आते हैं और ना ही पार्षद आते हैं। वार्ड को लावारिस ओं की तरह छोड़ दिया गया है इस वार्ड का कोई माई बाप नहीं है