बड़ी ख़बर

धवारी वार्ड क्रमांक 32 शिव कॉलोन मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार

*धवारी वार्ड क्रमांक 32 शिव कॉलोन मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार*

*एसडीएम शहर को ज्ञापन सौंप कर दी जानकारी*

सतना 27 मई धवारी गली नंबर एक शिव कॉलोनी वार्ड क्रमांक 32 में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होने पर *मतदाताओं ने समाधान नहीं तो मतदान नहीं एसडीएम सुरेश जादव को ज्ञापन सौंपकर जलभराव* समस्या की से निजात दिलाने के लिए विगत माह आयुक्त नगर पालिक निगम को समस्या के संदर्भ में अवगत कराया गया था लेकिन आज दिनांक तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
बदबूदार गंदा पानी जलभराव होने से मतदाताओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बच्चे जूते मोजे पहनकर स्कूल नहीं जा पा रहे हैं हर घर में बीमारियों ने डेरा जमा रखा है।
रिंकू सोंधिया ने बताया है कि तालाब की मेड को तोड़कर बदबूदार गंदा पानी शिव कॉलोनी के अंदर घरों के सामने खाली पड़े प्लाटों में व घरों के सामने भरा हुआ है जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी लेकिन जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं हो सका है नालियों के ऊपर पानी बह रहा है आवागमन में आम नागरिकों को काफी दिक्कत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गोलू रैकवार ने कहा है कि अगर हमारी कॉलोनी की समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम निकट भविष्य में होने वाले नगरी निकाय चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
आज दोपहर 12:00 बजे इस आशय की जानकारी प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर दी गई।

*इनकी रही उपस्थिति*
ज्ञापन सौंपने वालों में से प्रमुख रूप से रिंकू निर्मला सोंधिया जितेंद्र तिवारी रजनी तिवारी कुसुम गोलू रैकवार केश कली रैकवार प्रभा रैकवार रीता रैकवार देवकी रैकवार गोविंद ममता सुनील पांडे राजा कल्लू एवं शिव कॉलोनी के समस्त मतदाता उपस्थित रहे।