बड़ी ख़बर

प्रभारी प्राचार्य कर रहे थे मनमानी हुए निलंबित

प्रभारी प्राचार्य शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर सतना  मनमानी के कारण निलंबित हुऐ यह की शासकीय हाई स्कूल कोतर विकासखंड अमरपाटन जिला सतना मैं कार्यरत माध्यमिक शिक्षक श्री अर्जुन सिंह बघेल का स्थानांतरण शासकीय हाई स्कूल कोतर से से हयर सेकंडी स्कूल गुझवा हुआ था इसी प्रकार धीरेंद्र बहादुर सिंह माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल कोतर से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कारी गोही विकासखंड मझगामा के लिए हुआ था संकुल प्राचार्य श्री रणवीर सिंह बघेल द्वारा उक्त दोनों कर्मचारियों को अपने प्राचार्य पोर्टल से स्थानांतरित संस्थाओं के लिए मुक्त कर दिया गया उक्त दोनों शिक्षकों को मुक्त करने के उपरांत उन दोनों शिक्षकों से चिकित्सा अवकाश का आवेदन भी ले लिया गया चिकित्सा अवकाश के अवधि मेउक्त दोनों शिक्षक माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर चले गए उन दोनों शिक्षकों को माननीय उच्च न्यायालय से 30 दिन के लिए या विभाग के निर्णय होने तक के लिए जो भी पहले हो स्थगन प्राप्त हो गया स्थगन प्राप्त होने के उपरांत संकुल प्राचार्य मुकुंदपुर के श्री श्री रणधीर सिंह बघेल द्वारा अपने संकुल से मुक्त करने के उपरांत भी वेतन आहरित करने का लिखित आदेश विकास खंड शिक्षा अमरपाटन को और उन दोनों शिक्षकों का वेतन भी भुगतान कर दिया गया दिया गया जिला शिक्षा अधिकारी जिला सतना के सुनवाई के दौरान दोनों के अभ्यावेदन को निरस्त कर दिया गया और स्थानांतरित संस्था में दोनों को उपस्थिति देने हेतु लेख किया गया तदुपरांत संकुल प्राचार्य मुकुंदपुर द्वारा स्थानांतरित दोनों शिक्षकों का वेतन बंद कर दिया गया तदुपरांत दोनों शिक्षकों द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका लगाई याचिका माननीय न्यायालय के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जवाब देना पड़ा स्थानांतरण उपरांत एवं संकुल से मुक्त करने के उपरांत संकुल प्राचार्य द्वारा वेतन क्यों दिया गया इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जिला सतना द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रहलाद द्विवेदी एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम नरेश पटेल अमरपाटन एवं विकास खंड अमरपाटन के लेखापाल श्री अशोक गुप्ता द्वारा जांच कराई गई जांच की गई जांच उपरांत श्री रणधीर सिंह संकुल प्राचार्य मुकुंदपुर दोषी पाए गए तदुपरांत जांच के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी सतना द्वारा कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव आयुक्त लोक शिक्षण संचनालय भोपाल को भेजते हुए माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में जवाब प्रस्तुत किया गया कि संबंधित दोषी संकुल प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई हेतु प्रस्ताव भेजा गया है तदुपरांत जांच समिति द्वारा दिए गए प्रतिवेदन के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी जिला सतना श्री नीरज दीक्षित द्वारा भेजे गए जिला शिक्षा अधिकारी जिला सतना के प्रस्ताव के अनुसार लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के द्वारा दिनांक 20 मार्च 22 के आदेशानुसार संबंधित को निलंबित करते हुए संबंधित का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला सतना कार्यालय में बनाया गया है श्री रणधीर सिंह बघेल प्रभारी प्राचार्य मुकुंदपुर का स्थानांतरण जुलाई 2019 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुर जिला सतना से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदगढ़ जिला रीवा के लिए किया गया था परंतु तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी सिंह की कृपा दृष्टि से स्थानांतरित होते हुए भी संकुल प्राचार्य रणधीर सिंह बघेल को मुक्त नहीं किया गया और स्थानांतरण की फाइल पोर्टल से गायब कर दी गई इसी प्रकार अगस्त 2020 21 मैं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रीवा द्वारा मुकुंदपुर विद्यालय का निरीक्षण किया गया था संकुल प्राचार्य रणधीर सिंह सिंह बघेल अनुपस्थित पाए गए थे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रीवा द्वारा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालयों को भेजा गया था परंतु कार्यवाही नहीं की गई