मिला योग्यता और अनुभव का लाभ
दुर्ग ।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने दुर्ग के जिला अध्यक्ष के पद पर जीतेन्द्र वर्मा को नियुक्त किया है ।वर्तमान में जीतेन्द्र वर्मा स्थाई सचिव भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़ के पद पर आसीन हैं।इनकी नियुक्ति पर भाजपा दल के जिला पुर्व पदाधिकारियों सहित समस्त कार्यकर्ताओ में खुशी व्याप्त है,उनका कहना है की जिस प्रकार से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्थाई सचिव भाजपा विधायक विधयकदल के पद पर निर्वहन सफलता पुर्वक किया है आशा है की उन्हें अपने अनुभव का लाभ दुर्ग जिले में भाजपा को आगे ले जाने और सत्ता में बैठाने के लिये मिलेगा।
