बड़ी ख़बर

भाद में 50 एकड़ कृषि भूमि मे चल रही नियम विरूद्ध तरीके से प्लाटिंग

 

आखिर इन भूमाफियाओं के खिलाफ कब चलेगा प्रशासन का बुल्डोजर

शहर एवं शहर से लगी हुई कई पंचायतों में बर्तमान समय में नियम विरूद्ध तरीके से प्लाटिंग का खेल चल रहा है, जिसमें सीधे-सीधे शासन के राजस्व को करोड़ों में चपत लग रही है। पिछले दिनों कोठी रोड स्थित बगहा में जिस तरह से चल रही प्लाटिंग में प्रशासन द्वारा कार्रवाई हुई है। कुछ इसी तरह की भाद व अन्य जगहों में हो रही प्लाटिंग में कार्रवाई की आवश्यकता है। जानकारेां की मानें तो इस मामले में हल्का पटवारी अजय सिंह का नाम सामने आ रहा है। अब देखना यह है कि एसडीएम ,रघुराजनगर तहसीलदार बीके मिश्रा द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जा सकती है। जानकारों की मानें तो यह पूरा खेल राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों व पटवारियों की मिलीभगत से चल रहा है। जिला कलेक्टर द्वारा अगर इन मामलों में संज्ञान लिया गया तो कई जमीन करोबारियों की असलियत सामने आ जायेगी।

इन जगहों पर चल रही है अबैध प्लाटिंग

नगर निगम के समीपी पंचायतों में जमीन का बड़ा खेल जिसमें सतना नदी के पास सेमरी ,वेलहटा, सगमा,मझिगवां ,भाद, हरमल्ला, करही, शेरगंज सहित अधिकांश पंचायत में चल रहा बड़ा खेल। कृषि भूमि जमीन का प्रयोजन परिवर्तन किए बिना डायवर्शन कराए बेचे जा रहे अवासीय प्लाट ,अकेले भाद गांव में करीब 50 एकड़ भूमि का टुकड़ो टुकड़ो में बेचे जा रहे आवासीय प्लाट ,जानकारी के अनुसार रेखा सिंह के नाम से पांच एकड़ भूमि में अब तक दो दर्जन आवासीय प्लाट की हो बिक्री हो चुकी है।

जमीन के खेल में राजस्व अमला हुआ फेल, कई जमीन करोबारियों के नाम आ रहे सामने

माझिगवां भ_ा मे राजेश पिता प्रभुनारायण खरे 6.424 हेक्टेयर रमेश कुमार पुरी पिता ज्ञान चन्द्रपुरी 6 हेक्टेयर करीब ,फूल सिंह पिता विश्वकुमार सिंह बगहा, रावेंद्र कुमार पिता केशव प्रसाद गुप्ता, महेश आयलानी पिता ईश्वरदास आयलानी , मुकेश बाधवानी पिता कन्हैया लाल ,रंजीत आहूजा पिता मोहनलाल, मुकेश चुंगवानी पिता गोकुलदास ,श्रीमती सुषमा सिंह पति दिनेश सिंहए ,कौशिल्या पति लोल्ला , स्यामा सिंह पति भोला सिंह ,श्यामपाल सिंह पता भोला सिंह सहित अन्य दर्जन भर जमीन कारोबारी अबैध प्लाटिंग में सम्मलित होने की जानकारी सामने आई है। इतना ही नहीं भाद में आशा सिंह पति लोकेश सिंह 1.239 में रेखा सिंह पति भागवत सिंह, अवधेश ज्योतिषी पिता स्याम प्रसाद,चन्द्रवती, चटर्जी, मनोहर लाल कापड़ी पिता नारायण दास कापड़ी, जीतेन्द्र बाधवानी, पवनकुमार कापड़ी, मनोहरलाल कापड़ी, धीरज पिता मनोहर लाल कापड़ी, अवधेश सिंह पिता रामपाल सिंह, स्वामीदीन चौरसिया, आदित्य सिंहए रावेंद्र पिता सूर्यभान सिंह ,बद्री प्रसाद पिता मनधीर ,रामस्वरूप स्यामलाल, लक्षमण, सुखीलाल पिता मनधीर सहित कई लोगो की है प्लाटिंग में नाम सामने आये हैं। कई जमीन करोबारियों ने किस्तो में बेच रहे प्लाट, नाली न सड़क और न ही पार्को के लिए छोड़ रहे जमीन। इन प्लाटिंगों में शासन द्वारा तत्काल कार्रवाई किये जाने की जरूरत है।