नई दिल्ली |महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज का कहना है कि वे गांधी के फॉलोअर थे लेकिन जब पढ़ाई की तो सच्चाई का पता चला इसलिए अब उनसे नफरत करता हूं। कालीचरण महाराज को हाल ही में बेल मिली है, महात्मा गांधी को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वे गांधी को फॉलो करते थे और ब्रह्मचर्य जीवन जीते थे। 12 साल तक अपने शरीर पर साबुन का इस्तेमाल नहीं किया और गोबर से नहाते थे।


उन्होंने कहा, “आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत किया और पूरी तरह से गांधी को फॉलो करता था। खादी पहनता था। पूरी तरह से गांधीवादी था, लेकिन जब मैंने आगे की पढ़ाई की तब समझ आया कि गांधी ने देश के साथ, धर्म के साथ क्या किया है इसलिए मेरे हृदय में गांधी के लिए नफरत भर गई। नफरत करता हूं मैं गांधी से।”