बड़ी ख़बर

वन नेशन वन पेंशन स्कीम की वकालत आरटीआई कार्यकर्त्ता श्याम प्रसाद मुरारी ने की

सांसद विधायक की आजीवन पेंशन पर उठाये सवाल कहा यह जनता के पैसों का कर रहे दुरूपयोग 

गरीबों के साथ किया जा रहा घिनौना मजाक 

मुंगेर ( दबंग प्रहरी समाचार ) ।  सांसद-विधायक की आजीवन पेंशन बनाम गरीब जनता पर नया कर पर RTI कार्यकर्ता समाज़सेवी श्याम मुरारी प्रसाद ने सूचना का अधिकार के तहत जानकारी मांगी है।उन्होंने  आज लोकसभा सचिवालय और बिहार विधानसभा सचिवालय में RTI अधिनियम 2005 के तहत आवेदन दायर किया है।

उनका कहना है कि एक ओर बिहार में ग्रामीण कर प्रणाली नियमावली 2026 के तहत गरीब जनता से जबरन कर वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर 5 साल का एक कार्यकाल पूरा करने वाले माननीयों को आजीवन पेंशन, भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। यह गरीब विरोधी व्यवस्था है।

उन्होंने सरकार से पूछा है कि पूर्व सांसदों-विधायकों की पेंशन पर 7 साल में कितने हजार करोड़ खर्च हुए और क्या सरकार इस आजीवन पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने पर विचार कर रही है। उन्होंने One Nation, One Pension की मांग का भी समर्थन किया है।