बड़ी ख़बर

रीवा में करोड़पति टाइमकीपर पर EOW का शिकंजा किया गिरफ्तार

3600 वर्ग फीट में दो मंजिला मकान दे चकराए अफसर, 8 बैंक खाते और 10 लाख की पॉलिसी भी मिली

रीवा।  आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) इकाई रीवा ने रविवार सुबह 5 बजे लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक टाइम कीपर के घर में दबिश दी है। अभी तक की जांच में करीब एक करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है। EOW सूत्रों की मानें, तो आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ कार्यालय में एसपी के सामने भ्रष्टाचार से काली कमाई की शिकायत आई थी। आवेदन का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रविवार अल सुबह करीब 5 बजे EOW निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी के नेतृत्व में 40 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। गांव में 3600 वर्ग फीट में दो मंजिला मकान देखकर अधि​कारियों की आंखें चकरा गईं।

PWD टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला का आलीशान मकान।
                                PWD टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला का आलीशान मकान।

EOW निरीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि पन्नालाल शुक्ला (61) निवासी माढ़ा रघुवर गांव तहसील हनुमना के घर में छापामार कार्रवाई ही जा रही है। जांच में पता चला है कि पन्नालाल शुक्ला लोक निर्माण विभाग उप संभाग मऊगंज में टाइप ​कीपर के पद पर पदस्थ है। एक छोटे से कर्मचारी की करोड़ों के दौलत कमाने की शिकायत आई थी। ऐसे में आय से अधिक संपत्ति को लेकर न्यायालय से सर्च वारंट लिया गया था। परमिशन मिलते ही अल सुबह 40 सदस्यीय टीम ने सोत समय दबिश दी है।

कार्रवाई करती हुई EOW की टीम।
                                                      कार्रवाई करती हुई EOW की टीम।

35 साल की सर्विस में मिली 40 लाख रुपए
दावा है कि 61 वर्षीय पन्नालाल शुक्ला PWD में 35 साल से सेवाएं दे रहे हैं। जहां उनको कुल वेतन 40 लाख रुपए मिला है। वर्तमान समय में टाइम कीपर की सैलरी 40 हजार रुपए महीना आती थी। अभी तक की जांच में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा चल और अचल संपत्ति मिल चुकी है। अभी उनकी एक साल की सेवा बाकी थी।

अब तक मिली संपत्ति

  • 60 बाई 60 कुल 3600 वर्ग फीट में दो मंजिला मकान कीमत 50 लाख।
  • 8 बैंक खाते
  • दो पोस्ट ऑफिस में खाते
  • 36 हजार कैश
  • बैंक व बीमा पॉलिसी में 10 लाख
  • बोलेरो वाहन
  • 2 मोटर साइकिल
  • कई जमीनों की रजि​स्ट्रियां