बड़ी ख़बर

फर्जीवाड़ा कर सैनिक बनने पर 42 वर्षों से फरारी काट रहे मदन बेखौफ घूम रहे

            कानून सरकार और पुलिस को खुलेआम चुनौती देता मदन 

धरहरा।लगभग 42 साल पहले ग्राम ग्राम-खजुरिया/महगामा, धरहरा मुंगेर /वर्तमान पता-संग्रामपुर,अमैया, थाना-असंगंज, मुंगेर के रहने वाले मदन प्रसाद सिंह, पिता-छेदी सिंह ने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सैनिक आर्मी में नौकरी तो मिल गई आर्मी नंबर 15394716 A उसे मिल भी गया लेकिन जैसे ही उसके प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े की बात सामने आई वैसे ही उस पर फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी करने के आरोप में धारा-420,419 के तहत धरहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज धरहरा थाना कांड संख्या-115/2000, GR No-1534/2000 में की गई ।
मदन प्रसाद सिंह  के ऊपर  गिरफ्तारी वारंट के साथ पुलिस द्वारा मदन प्रसाद सिंह का घर भी कुर्की जपत्ति किया गया उसके बाद 22 बर्षो से लागातार फरार है और जो केस मुंगेर व्यवहार  न्यायालय में लंबित है। मदन प्रसाद सिंह लगातार पुलिस को चकमा देकर भागे फिर रहा है। और पुलिस इसे पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। 22 बर्षो के बाद फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनांक 19 जनवरी 2022 से लगातार धरहरा थाना के ईर्द-गिर्द प्रखंड एवं अंचल अधिकारी के कार्यालय घूम रहा है। जो कि प्रखंड एवं अंचल के कार्यालय सी सी कैमरा फुटैज को देखने से सब स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद भी स्थानीय पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। इतना ही नहीं हद तो तब हो गया जबकि फरारी अभियुक्त मदन प्रसाद सिंह फिर जालसाजी कर अंचल कार्यालय एवं अंचल अधिकारी धरहरा को सैनिक वह आर्मी के नाम पर सरकारी या निजी जमीन पर वासगित पर्चा एवं जमीन बंदोबस्त कराने हेतु आवेदन दिया है। अब देखना है कि फरारी अभियुक्त एवं जालफ्रेवी सैनिक आर्मी मदन प्रसाद सिंह पर अंचल अधिकारी द्वारा क्या कार्रवाई होती है और पुलिस प्रशासन अपना कर्तव्य निभाने में कामयाब होते हैं या पहले कि तरह मूकदर्शक बने रहते हैं।