दिल्ली पुलिस ने वाहन लुटेरों के एक बड़े अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के सदस्य मणिपुर मेरठ और इंदौर से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस ने 21 लक्जरी गाड़ियां बरामद की हैं, जिसमें 10 फार्च्यूनर कार शामिल है। इस गैंग का मुखिया शारिक हुसैन उर्फ सत्ता दुबई से गैंग ऑपरेट करता था। दुबई में बैठे शारिक सत्ता दिल्ली एनसीआर और दूसरे राज्यों में अपने गुर्गों की मदद से यह रैकेट चला रहा था। इन गाड़ियों की बरामदगी इंफाल और इंदौर से की गई है। दिल्ली के एक शख्स ने अपनी कार चोरी की, जब शिकायत पुलिस को दी तो तफ्तीश के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ। CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये सबसे पहले अमरोहा के आबिद को गिरफ्तार किया गया।
नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ने कार लुटेरे के एक बड़े अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के सदस्य मणिपुर मेरठ और इंदौर से जुड़े हैं। दिल्ली पुलिस ने 21 लक्जरी गाड़ियां बरामद की हैं, जिसमें 10 फार्च्यूनर कार शामिल है। इस गैंग का मुखिया शारिक हुसैन उर्फ सत्ता दुबई से गैंग ऑपरेट करता था।दुबई में बैठे शारिक सत्ता दिल्ली एनसीआर और दूसरे राज्यों में अपने गुर्गों की मदद से यह रैकेट संचालित कर रहा था।

साउथ वेस्ट जिला ऑपरेशन यूनिट के ACP अभिनेद्र जैन के मुताबिक बरामद गाडियों की कीमत 5 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे आरोपी आबिद अमरोहा, सेगोलसेम जानसन मणिपुर का, मोहम्मद आशिफ मेरठ, और सलमान इंदौर का रहने वाला है।
इन गाड़ियों की बरामदगी इम्फाल और इंदौर से की गई है. दिल्ली के एक शख्स ने अपनी कार चोरी की, जब शिकायत पुलिस को दी तो तफ्तीश के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ। CCTV और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये सबसे पहले अमरोहा के आबिद को गिरफ्तार किया गया. उसने खुलासा किया की उसने चोरी की कार अमीर सफर और सिंकदर नाम के शख्श से हासिल की थी।
दिल्ली पुलिस के इस कदम से चहक उठा 4 साल का मासूम
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के एक परिवार की जब गाड़ी चोरी हुई तो उनका 4 साल का बच्चा सदमे में चला गया था जिसके बाद पुलिस ने इस परिवार के अलावा और तमाम गाड़िया बरामद की जब बच्चे की हालत में सुधार हुआ। जिसके बाद जब बरामद गाड़ी लेने ये बच्चा परिवार के साथ पुलिस के पास पहुचा तो अपनी गाड़ी देखकर फुला न समाया यही वजह थी की पुलिस ने उस बच्चे के पिता की गाड़ी में बैलून भरकर बच्चें को गाड़ी वापसी का तोहफ़ा दिया।